Pop Ads

Saturday 16 September 2017

एक्ट्रेस बनने मुंबई जा रहीं थीं लड़कियां, इटावा में मिलीं दो लाशों का मामला उलझाः देखें वीडियो

Girls disappeared from Kanpur village in Itarsi
कई रोज से कानपुर देहात की पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बनी तीन लड़कियों की गुमसुदगी का मामला खुल गया। लड़कियों की तलाश में लगी पुलिस ने शुक्रवार रात एमपी के इटारसी रेलवे स्टेशन पर तीनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। बताया गया कि फिल्मों में काम मिलने की आस में भागी एक लड़की दो सहेलियों को भी साथ लेकर मुंबई की तरफ जा रही थी। इसके पहले इटावा में लावारिश मिली दो में से एक लाश को गायब लड़की बताते पुलिस ने उसकी गलत शिनाख्त करा दी थी। एक लड़की के परिजनों ने उसका दाह संस्कार भी कर दिया, अब इटावा में मली लाशों का मामला उलझ गया है।
11 सितंबर को घर से स्कूल के लिए निकली सदर बाजार रनियां लक्ष्मी, फत्तेपुर रोशनाई की हिमानी, योगिता पासवान अचानक गायब हो गईं थी। तीनों फतेहपुर रोशनाई गांव के क्षेत्रीय इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थीं।  13 सितंबर को इटावा जनपद के क्वारी नदी में दो लड़कियों का शव मिलने के बाद  उसमें से एक की शिनाख्त योगिता के रूप में हुई थी। हालांकि मामले में पुलिस पहले दिन से ही शक जता रही थी। वहीं उसी दिन दोपहर बाद तक हुई पूछतांछ में पुलिस के हाथ लड़कियों के कुछ मोबाइल नंबर लग गए। इसके बाद पुलिस की टीमें सक्रिय हुईं। लगातार सर्विलांस टीम के साथ लगी टीमों ने शुक्रवार रात तीनो छात्राओं को मध्यप्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन से बरामद किया। तीनों छात्राओं की सकुशल बरामदगी के बाद उनके परिजनों से लेकर पुलिस विभाग तक में खुशी नजर आई। एसपी दिनेश पाल सिंह ने बताया कि लड़कियां घर से योजना बनाकर भागीं थीं। इनकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की टीम इनका लगातार पीछा कर रही थी। शुक्रवार देर रात टीम ने इन्हें इटारसी स्टेशन से लाया जा रहा है। देर रात तक इनके जिले में पहुंचने की उम्मीद है। एसपी ने बताया कि लड़कियों की सकुशल बरामदगी करने वाली टीम को एडीजी जोन अविनाश चंद्र की ओर से 15 हजार रुपए व उनकी ओर से 5 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है

No comments:

Post a Comment