Pop Ads

Tuesday 19 September 2017

रात 3 बजे मैसेज आया-छत पर जाओ, मदहोशी में ऐसा करता गया और फिर...

वाराणसी. यहां ब्लू व्हेल गेम का एक और मामला सामने आया है। 23 साल का एक युवक गेम के टास्क को पूरा करता पकड़ा गया।
  • रात 3 बजे मैसेज आया-छत पर जाओ, मदहोशी में ऐसा करता गया और फिर...
    +3और स्लाइड देखें
    वाराणसी.यहां ब्लू व्हेल गेम का एक और मामला सामने आया है। 23 साल का एक युवक गेम के टास्क को पूरा करता पकड़ा गया। उसके हाथ में ब्लेड से मछली का शेप बना हुआ था। एसओ रामनगर का कहना है कि फि‍लहाल कोई कम्पेल नहीं आई है।
    क्या है पूरा मामला ?
    - मामला वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र का है।
    - 23 साल का अभिषेक ब्लू व्हेल गेम का टास्क पूरा करता पकड़ा गया। उसने हाथों में ब्लेड से चीरा लगाकर मछली का आकार बना लिया था।
    - अभि‍षेक ने बताया, 5 सितम्बर को अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी में गया था। वहां पर ब्लू व्हेल गेम के बारे में सुना। रात में घर लौटा तो इंटरनेट से गेम डाउनलोड कर लिया।
    - 9 सितम्बर को गेम खेलना शुरू क‍िया। उसे खेलते ही धीरे-धीरे मदहोश सा होने लगा। जब मछली का आकार हाथ पर बना रहा था तो दर्द भी काफी हो रहा था, लेकिन गेम के इंस्ट्रक्शन के साथ ही इंज्वॉयमेंट लगने लगा। मछली को कोई देख न पाए, इसलिए हाथ को हमेशा शर्ट से ढककर रखता था।
    - 14 स‍ितम्बर को मोबाइल पर मैसेज आया, ''छत के आखि‍री सिरे पर चढ़कर महसूस करो कैसा लगता है।''
    - मैं रात में तीन बजे उठा और छत पर चढ़ने की कोशिश करने लगा।
    मोबाइल से गेम किया डि‍लीट
    - पिता चिरंजीवी लाल ने बताया, रात तीन बजे कुछ पड़ोसियों की नजर बेटे पर पड़ी तो उन्होंने हमें सूचना दी। हमने तुरंत छत पर पहुंचकर अभि‍षेक को नीचे उतार लिया।
    - इसके बाद अभिषेक ने मोबाइल से गेम डिलीट कर मोबाइल को फॉर्मेट कर दिया।
    - बेटे को मानसिक तौर पर उबारना था। उसको फॉलो किया जा रहा था। उसको डॉक्टर के पास भी ले जाया गया।

No comments:

Post a Comment