Pop Ads

Saturday 23 September 2017

कंप्यूटर और लैपटॉप का कीबोर्ड खराब होने पर एेसे करें टाइपिंग

on screen keyboard
अचानक कंप्यूटर या लैपटॉप का कीबोर्ड खराब हो जाता है मगर कुछ जरूरी काम या फिर कोई ऑनलाइन फॉर्म भरना है तो कंप्यूटर में पहले से मौजूद यानी प्रीलोडेड ‘ऑनस्क्रीन कीबोर्ड’ का प्रयोग कर सकते हैं। इस कीबोर्ड को माउस की मदद से चलाया जाता है। इसके अलावा किसी आर्टिकल को जल्दी लिखना या टाइप करना है तो कुछ एक्सटेंशन की मदद ले सकते हैं जो वॉयस को टेक्स्ट में बदल देते हैं।
ऐसे खोजें ऑनस्क्रीन कीबोर्ड
ऑनस्क्रीन कीबोर्ड खोजना बहुत ही आसान है इसके लिए कंप्यूटर या लैपटॉप के ‘स्टार्ट मेन्यू’ पर क्लिक करें और वहां दिए गए ‘प्रोग्राम’ में जाएं। यहां आपको वर्चुअल कीबोर्ड लिखा मिलेगा। समस्या आने पर विंडोज-7 में स्टार्ट पर दिए गए सर्च बार में on screen keyboard टाइप करें और उसे खोजें। इस पर माउस से क्लिक कर टाइप कर सकते हैं। इसमें वे सभी बटन दिखाई देंगे जो टाइपिंग में प्रयोग किए जाते हैं।
माउस का क्लिक खराब होने के बाद भी करेगा काम
अक्सर सवाल आता है कि अगर माउस का क्लिक काम नहीं करेगा तो कैसे टाइप करें। ऑन स्क्रीन कीबोर्ड में इस समस्या का भी हल दिया गया है। इसके लिए माउस कर्सर को उस अक्षर के ऊपर ले जाना होगा जिसे टाइप करना चाहते हैं। मिसाल के तौर पर T टाइप करना चाहते हैं तो कर्सर को T पर ले जाएं और कुछ समय के लिए रखें। इसके बाद बिना क्लिक किए यह अक्षर खुद ब -खुद टाइप हो जाएगा। इसके लिए ऑनस्क्रीन कीबोर्ड की ‘सेटिंग’ में बदलाव करना होगा।
सेटिंग के लिए ऑप्शन पर क्लिक करें 
ऑनस्क्रीन कीबोर्ड में दाईं ओर नीचे की तरफ दिए गए ‘ऑप्शन’ पर क्लिक करें। इसके बाद वहां नई विंडो स्क्रीन खुलेगी। इसमें चौथे नंबर ‘हॉवर ओवर कीज’ का विकल्प होगा,उस पर क्लिक करें। इसके बाद इसमें समय चुनने का विकल्प मिलेगा। वह समय है जिसमें माउस को किसी अक्षर पर रखने से वह खुद ब-खुद टाइप हो जाएगा। इसे कम और ज्यादा कर सकते हैं। इसके बाद नीचे दिए गए ‘ओके’ पर क्लिक कर दें। सेटिंग में बदलाव करते वक्त माउस का क्लिक बटन ठीक हो

No comments:

Post a Comment