Pop Ads

Tuesday 19 September 2017

मां ने बिना कान वाले अनोखे बेटे को दिया जन्म, पिता बोला- ये अल्लाह की देन

अलीगढ़ में एक युवक के घर अद्भुत बेटे ने जन्म लिया। बच्चे के चेहरे में कान नहीं है। उसकी आंखे बड़ी-बड़ी हैं।
  • मां ने बिना कान वाले अनोखे बेटे को दिया जन्म, पिता बोला- ये अल्लाह की देन
    +10और स्लाइड देखें
    अलीगढ़ में एक युवक के घर अद्भुत बेटे ने जन्म लिया।
    अलीगढ़.यूपी के अलीगढ़ में एक युवक के घर अद्भुत बेटे ने जन्म लिया। बच्चे के चेहरे में कान नहीं है। उसकी आंखें नॉर्मल से ज्यादा बड़ी हैं। बच्चे को देखते ही सबसे पहले मां के मुंह से चीख निकल गई। बच्चे के पिता का कहना है, ''अब ये जैसा भी है, अल्लाह की देन है।'' इसे देखने के लिए दूसरे गांव से भी लोग जमा हो रहे हैं। आगे पढ़िए पूरा मामला...
    - मामला शहर कोतवाली इलाका स्थित भोजपुरा का है। यहां के रहने वाले अरशद की पत्नी करिश्मा ने मंगलवार सुबह 4 बजे एक अद्भुत बेटे को जन्म दिया।
    - खास बात ये हैं कि बच्चे के कान नहीं है। उसकी आंखे बड़ी-बड़ी हैं। इसे देखने के लिए दूसरे गांव से भी लोग जमा हो रहे हैं।
    - पिता का कहना है, ''मेरी एक बेटी है। बस एक बेटे की चाह थी। अब ये जैसा भी है, अल्लाह की देन है। जबतक उसकी सांसे चल रही है, तब तक पालेंगे।'' 
    - वहीं, स्थानीय निवासी मूमिन का कहना है, ''ऊपर वाले ने जैसा दिया ठीक है, लेकिन उसके कान नहीं है। आंखें भी बड़ी-बड़ी हैं। देखने में अनोखा है। बच्चा अभी स्वस्थ है। उसकी सांसे चल रही है।''
    क्या कहना है डॉक्टर का ?
    - केजीएमयू की डॉ. अर्चना कुमार ने बताया, ''जेनेटिक डिसऑर्डर के कारण बच्चे को इस तरह की प्रॉब्लम हो सकती है। इस तरह के बच्चे अमूमन ज्यादा दिनों तक नहीं जीते है। कई बार कुछ बच्चे जन्म के समय प्री- मेच्योर होते है। उन्हें ट्रीटमेंट के बाद ठीक भी कर दिया जाता है। लेकिन ये बच्चे की कंडीशन पर निर्भर करता है।''

No comments:

Post a Comment