Pop Ads

Thursday, 31 August 2017

महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर आज होंगी बिहार की ये बेटी

महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर आज होंगी बिहार की ये बेटी
ईटीवी फोटो
Anil Vishal | ETV Bihar/Jharkhand
Updated: August 31, 2017, 7:29 PM IST
कौन बनेगा करोड़पति के नौवें संस्करण में हॉट सीट गुरुवार को नवादा की बहू नेहा पर बैठेगी. बैंक के रिटायर्ड कर्मी अरुण कुमार पांडेय की बहू  हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगी.
अरुण कुमार ने बताया कि पूरे बिहार और खासकर नवादा के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि बिहार की बेटी आज  कौन बनेगा करोड़पति के नौवें सीजन में हॉट सीट पर बैठेंगी. गुरुवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड की सबसे खास बात है कि बिहार की बेटी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगी.
अरुण पांडेय के छोटे पुत्र अभिषेक गौरव नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. नेहा की दो साल पूर्व अभिषेक के साथ शादी हुई थी और नेहा ने इगनू से एमसीए की डिग्री हासिल की है.
शादी के बाद भी नेहा पढ़ाई  में लगी रहती है और उसी का नतीजा है कि नेहा हॉट सीट तक पहुंची है. नेहा की सास नवीना पांडेय ने बताया कि नेहा घर का सारा काम करती है और खाना भी स्वादिस्ट बनाती है. टेक्निकल डिग्री हासिल करने के बाद भी वह एक हाउस वाइफ की सारी जिम्मेवारी को बखूबी निभाती है.

No comments:

Post a Comment