Pop Ads

Thursday 31 August 2017

Business सफल बनाने के 10 Golden Rules

क्या आप सोच सकते हैं कि अपने बचपन में दूध बेचने वाला , घर-घर अखबार फेंकने  वाला, और होटल में waiter का काम करने वाला अपने जीवन में क्या बन सकता है???……वो लाखों लोगों को नौकरी पर रख सकता है, किसी industry को पूरी तरह से बदल सकता है, वो दुनिया की सबसे बड़ी company बना सकता है…..और खुद बन सकता है America’s Richest Man. मैं बात कर रहा दुनिया की सबसे बड़ी Retail Company  Walmart की  स्थापना करने वाले Sam Walton की. सैम वाल्टन (1918-1992) को modern retail का जनक भी कहा जाता है, इन्ही का business model follow करते हुए आज Big Bazaar, More, Reliance Fresh जैसे stores भारत में भी खुल गए हैं.  वह 1982 से 1988 तक अमेरिका के सबसे अमीर व्यक्ति थे और आज की तारीख में भी वालमार्ट हमेशा Top 10 companies में रहती है और अरबों dollar का  व्यापार करती है.
तो भला आप ही सोचिये अगर इतनी बड़ी उपलब्धियों वाला  व्यक्ति आपको business करने के गुण बताये तो बात में दम तो होगा ही. और आज AKC पर मैं उन्ही के द्वारा बताये गए 10 Rules share कर रहा हूँ:
Sam Walton Walmart Business in Hindi
Sam Walton : The Retail King

  Business  सफल बनाने के 10 Golden Rules

Rule 1: अपने  व्यवसाय  के  प्रति  समर्पित रहिये :

आपको  अपने  business में  किसी  भी  और  व्यक्ति  से  ज्यादा  यकीन  होना  चाहिए. यदि  इंसान  में  अपने  काम  के  प्रति  passion है  तो  वो  अपने  अन्दर  की  सारी  खामियों  से  पार  पा  लेगा. मुझे  नहीं  पता  कि  आदमी  passion के  साथ  पैदा  होता  है  या  वो  इसे  develop कर  सकता  है. पर   मैं  इतना  जानता  हूँ  कि आपको  इसकी  ज़रुरत  पड़ती  है.  यदि आप अपने काम से प्रेम करते हैं तो, तो आप हर रोज़ उसे best possible way में करना चाहेंगे,और जल्द ही आपके साथ काम करने वाले भी किसी बुखार की तरह इसे आपसे catch कर लेंगे.

Rule 2: Profit को सभी काम करने   वालों  में  बाटिये  और  उन्हें  partner की  तरह  treat करिए :

बदले  में   employees भी  आपको as a  partner treat करेंगे  और  तब  आप  जितना  सोच  नहीं  सकते  उससे  भी  अच्छा  कर  पायेंगे. आप  चाहें   तो  company पर  अपना  control बनाये  रखिये  मगर  एक  सेवक  के  रूप  में  lead करिए. अपने  साथियों  को  company के  stocks खरीदने  के  लिए  encourage करिए  और  retirement के  समय  उन्हें  discounted stocks दीजिये.शायद  हमने  आज  तक  जो  कुछ  भी  किया  उनमे  से  ये  सबसे  महत्त्वपूर्ण  चीज  थी.
Rule 3: Motivate your partners. अपने  partners को  motivate कीजिये :
सिर्फ  पैसा  और  ownership काफी  नहीं  है.हर  रोज़  नए  innovative तरीकों  से  अपने  partners को motivate और  challenge कीजिये. बड़े  लक्ष्य  निर्धारित  करिए , competition को  बढ़ावा  दीजिये  …अगर  माहौल  फीका  पड़  रहा  हो  तो  एक  manager की  जॉब  दूसरे  से  switch कीजिये  और  उन्हें  बेहतर  करने  के  लिए  उत्साहित  कीजिये. अपने  आपको  बहुत  predictable मत  बनाइये, लोगों  को  guess करने  दीजिये  की  आपकी  अगली  trick क्या  होगी.

Rule 4: अपने  partners को  हर  संभव  चीज  communicate कीजिये :

ऐसा  करने  से  वो  business को  बेहतर  समझ  पायेंगे , और  जितना  अधिक  वो  समझेंगे  उतनी  ज्यादा  care करेंगे. और  जब  वो  care करने  लगेंगे  तब  उन्हें  कोई  रोक  नहीं  सकता. यदि  आप  अपने  associates से  बातें  छुपायेंगे  तो  वो  देर -सबेर  समझ  जायेंगे  कि  आप  उनको  partner नहीं  consider करते  हैं. सूचना  शक्ति  है , अपने  asoocites को  empower करके  आपको  जो  फायदा  होता  है  वो  competitor को  बात  का  पता  चलने  से  होने  वाले  नुकसान  से  कहीं  अधिक  है.

Rule 5: Associates business के  लिए  जो  करते  हैं  उसकी  प्रशंशा  कीजिये :

Salary और  share देने  से  आपको  एक  तरह  की  loyalty मिलेगी. लेकिन  हर  कोई  अपने  काम  की  प्रशंशा  सुनना  चाहता  है. हम  अक्सर  अपनी  प्रशंशा सुनना  चाहते  हैं, और  खासतौर  पर  तब  जब  हम  अपने  किसी  काम  पर  proud feel कर  रहे  हों. सही  समय  पर , सही  शब्दों  द्वारा  की  गयी  सच्ची  प्रशंशा  का  कोई  विकल्प  नहीं  है. ये  बिलकुल  फ्री  होते  हुए  भी  एक  खजाने  के  बराबर  होती  है.

Rule 6: Celebrate your success. अपनी  सफलता को  celebrate करिए :

यदि  आप  असफल  हों  तो  उसमे  कुछ  humour खोजिये. अपने  आप  को  बहुत  seriously मत  लीजिये. जब  आप  tension free होंगे  तो  आपके  साथ  के  लोग  भी  हल्का  महसूस  करेंगे.उत्साह  दिखाइए – हमेशा. जब  सब  fail  हो  जाए  तो  रंग  बिरंगे  कपडे  पहन   कर  कोई  silly गाना  गिये. और  फिर  सभी  को  अपने  साथ  गाने  को  कहिये. अपनी  कामयाबी  का  जश्न  मानाने  के  लिए  Wall Street पर  मत  नाचिये. ये  किया  जा  चुका  है. कुछ  नया  सोचिये, ये  सब  जितना  हम  सोचते  हैं  उससे  कहीं  अधिक  ज़रूरी  है  और  मस्ती  से  भरा  हुआ  भी, और  इससे  competitor भी  मूर्ख  बन  जाते  हैं.

Rule 7: अपनी  कंपनी  में  हर  किसी  को  सुनिए  और  ऐसा  उपाय  निकालिए  कि  वो  आपस  में  बात  करें :

जो  सामने  बैठते  हैं —वो  जो  customer  से  बात  करते  हैं —सिर्फ  वही  जानते  हैं  कि  वहां  क्या  चल  रहा  है. इसलिए  ये  जानने  की  कोशिश  कीजिये   कि  वो  क्या  जानते  हैं.Total Quality  बस  यही  है. अपनी  संस्था  में  नीचे  तक  responsibility push करने  के  लिए  और  नयी  ideas को  सामने  लेन  के  लिए  ज़रूरी  है  कि  आप  यह  जानने  की  कोशिश  करें  कि  आपके  associate क्या  कहना  चाहते  हैं.

Rule 8: अपने  customers को  उम्मीद  से  ज्यादा  दीजिये :

यदि  आप  ऐसा  करेंगे  तो  वो  बार – बार  वापस  आयेंगे. उन्हें  वो  दीजिये  जो  वो  चाहते  हैं —और  फिर उससे  थोडा  ज्यादा. उन्हें  पता  चलना  चाहिए  की  आप  उनको  appreciate करते  हैं. अपनी  सभी  गलतियों  को  स्वीकारिये  और excuse मत दीजिये  —माफ़ी  मांगिये.आप  जो  कुछ  भी  करते  हैं  उसके  पीछे  खड़े  रहिये. आज  तक  दो  सबसे  ज़रूरी  शब्द  जो  मैंने  पहले  Wal-Mart sign के  नीचे  लिखे  थे : “Satisfaction Guaranteed”. वो  आज  भी  ऐसे  ही  लिखे  हुए  हैं  और  उनकी  वजह  से  इतना  सब  कुछ  हो  पाया.

Rule 9: अपने  खर्चों  को  competition से  बेहतर  ढंग  से  control कीजिये :

यहीं   पर  आप  competitive advantage पा  सकते  हैं. लगातार  25 सालों  से  – Wal-Mart के  देश  के  सबसे  बड़े  retailer बनने  से  पहले — हम  इस  industry  में  lowest Expense to Sales ratio में  No.1 रहे  हैं, आप  बहुत  सारी  गलतियाँ  कर  के  भी  दुबारा  उबर  सकते  हैं  यदि  आपके  operations efficient हों. या  आप  बहुत  brilliant होते  हुए  भी  business से  बाहर  हो  सकते  हैं  अगर  आप  बहुत  inefficient हों.

Rule 10: धारा  के  विपरीत  तैरिये :

 दूसरी   तरफ  जाइये. Conventional Wisdom को छोड़िये. अगर  हर  कोई  काम  को  एक ही  तरह  से  कर  रहा  है  तो बहुत  ज्यादा  chance है  कि  आप  ठीक  उलटी  दिशा  में  जाकर  अपना  niche  पा  सकते  हैं.पर  इस  बात  के  लिए  तैयार  रहिये  कि  आपको  बहुत  सारे  लोग  ये  इशारा  करेंगे की  आप  गलत  दिशा  में  जा  रहे  हैं. मुझे  लगता  है  कि  मैंने  इन  तमाम  सालों  में  किसी  और  बात  से अधिक ये  सुना  है  कि : 50,000 से  कम  आबादी  वाला  town एक  discount store को  ज्यदा  समय  तक  support नहीं  कर  सकता.

Business Related इन पोस्ट्स को ज़रूर पढ़ें:

महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर आज होंगी बिहार की ये बेटी

महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर आज होंगी बिहार की ये बेटी
ईटीवी फोटो
Anil Vishal | ETV Bihar/Jharkhand
Updated: August 31, 2017, 7:29 PM IST
कौन बनेगा करोड़पति के नौवें संस्करण में हॉट सीट गुरुवार को नवादा की बहू नेहा पर बैठेगी. बैंक के रिटायर्ड कर्मी अरुण कुमार पांडेय की बहू  हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगी.
अरुण कुमार ने बताया कि पूरे बिहार और खासकर नवादा के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि बिहार की बेटी आज  कौन बनेगा करोड़पति के नौवें सीजन में हॉट सीट पर बैठेंगी. गुरुवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड की सबसे खास बात है कि बिहार की बेटी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगी.
अरुण पांडेय के छोटे पुत्र अभिषेक गौरव नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. नेहा की दो साल पूर्व अभिषेक के साथ शादी हुई थी और नेहा ने इगनू से एमसीए की डिग्री हासिल की है.
शादी के बाद भी नेहा पढ़ाई  में लगी रहती है और उसी का नतीजा है कि नेहा हॉट सीट तक पहुंची है. नेहा की सास नवीना पांडेय ने बताया कि नेहा घर का सारा काम करती है और खाना भी स्वादिस्ट बनाती है. टेक्निकल डिग्री हासिल करने के बाद भी वह एक हाउस वाइफ की सारी जिम्मेवारी को बखूबी निभाती है.

इमरजेंसी से लेकर राम मंदिर आंदोलन तक जुड़ी है डॉ. महेंद्र नाथ के संघर्ष की कहानी

इमरजेंसी से लेकर राम मंदिर आंदोलन तक जुड़ी है डॉ. महेंद्र नाथ के संघर्ष की कहानी
डॉ महेंद्र नाथ पांडेय (File Photo)
News18Hindi
Updated: August 31, 2017, 7:09 PM IST
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष बनाए जाने वाले डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की छवि बेहद संघर्षशील नेता की रही है. 2014 में वह बीजेपी के टिकट पर चंदौली से सांसद चुने गए. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कैबिनेट विस्तार में उन्हें राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई. इसके बाद से वह मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
महेंद्र नाथ पांडेय छात्र जीवन से ही आरएसएस से जुड़े रहे हैं. इसके साथ ही वह लगातार समाज सेवा में सक्रिय रहे हैं. उनके करीबी बताते हैं कि कार्य के प्रति समर्पण भाव और जीवटता की उनकी लंबी कहानी है. डॉ. पांडेय इमरजेंसी के दौरान 5 महीने जेल में रहे. वहीं रामजन्म भूमि आंदोलन में इनकी सक्रिय भूमिका के कारण मुलायम सरकार में इन पर रासुका तक लगा दी गई थी.
पखनपुर गांव में हुआ जन्म
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का जन्म 15 अक्टूबर 1957 को गाजीपुर के सैदपुर के पखनपुर गांव में हुआ. बेहद प्रतिभावान रहे डॉ. पांडेय के पास एमए, पीएचडी के साथ ही पत्रकारिता की भी मास्टर डिग्री है. उनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा वाराणसी में हुई है.
समाज सेवा में सक्रियता के साथ ही महेंद्र पांडेय ने छात्र राजनीति में भी खूब हिस्सा लिया. 1973 में वह सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में अध्यक्ष चुने गए. इसके बाद 1978 में बीएचयू के छात्रसंघ के महामंत्री बने.
सरकार और संगठन में मजबूत पकड़
पहली बार डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय वर्ष 1991 में बीजेपी के टिकट पर विधायक बने. इसके बाद उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकारों में उन्हें नगर आवास राज्य मंत्री, नियोजन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पंचायती राज मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई. सरकार के साथ ही संगठन में भी महेंद्र नाथ पांडेय की अच्छी पकड़ मानी जाती है. भाजपा के संगठन में वह क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश के महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.
आरएसएस से जुड़े डॉ. पाण्डेय को 16वीं लोकसभा में चंदौली से भाजपा ने टिकट दिया. इस दौरान उन्होंने बीएसपी के अनिल मौर्य को करीब 2 लाख वोट से हराया था. चुनाव में महेंद्र पांडेय को 4 लाख 14 हजार 134 वोट मिले.
संसद में निभाते हैं बेहद सक्रिय भूमिका
बतौर सांसद सदन में डॉ. पांडेय बेहद सक्रिय नजर आते हैं. वह संसद में कई मुद्दे उठाते रहे हैं. यही नहीं, देश-विदेश की चर्चा में भी हिस्सा लेते रहे हैं. वह पीने के साफ पानी, बिजली की व्यवस्था, परिवहन (रेल, सड़क), प्राइमरी शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन आदि मुद्दों पर हमेशा से आक्रामक रहे हैं.
संसद की कार्यवाही के दौरान चंदौली के अहम मुद्दों समेत देश-विदेश के मुद्दों को हमेशा से उठाते रहने के कारण वह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. मुगलसराय से राजधानी लखनऊ के लिए शुरू की गई विशेष ट्रेन के संचालन के पीछे डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को ही श्रेय दिया जाता है.
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल कहते हैं कि डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के संघर्षपूर्ण जीवन का एक लंबा इतिहास रहा है. उनके पास विद्यार्थी परिषद से लेकर तमाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के आंदोलनों व संगठन का अनुभव है. उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी का ठिकाना नहीं है. वे उनके अनुभव का लाभ लेने के लिए उत्साहित हैं. हमें उम्मीद है कि उनके अनुभवी नेतृत्व में पार्टी सफलता के नए आयाम तय करेगी.
First published: August 31, 2017

डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय बने यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष

डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय बने यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष
डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें कमान सौंपी.
News18Hindi
Updated: August 31, 2017, 7:06 PM IST
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चंदौली से पार्टी सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महेंद्र नाथ पांडेय को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है.
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने गुरुवार को एक पत्र जारी कर बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय इस समय केंद्र में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री भी हैं. दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष पद पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यकाल काफी समय पहले ही पूरा हो गया था, लेकिन नए अध्यक्ष की खोज में वह कार्यवा​हक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, प्रेमी को चाकुओं से गोदा


भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, प्रेमी को चाकुओं से गोदा 
मृतका के शव का पंचनामा करवाती पुलिस
Prashant Banerjee | ETV UP/Uttarakhand
Updated: August 31, 2017, 2:42 PM IST
यूपी के जालौन में एक भाई ने अपनी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी और उसके प्रेमी को चाकू से गोदकर घायल कर दिया. मामला कुठौंद थाना इलाके के शंकरपुर का है. यहां ज्ञान सिंह नाम के युवक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी खबर जब लड़की के भाई को हुई तो उसे ये नागवार बात लगी. मंगलवार की देर रात जब ज्ञानसिंह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. तभी लड़की के भाई कोमल ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया.

इसके बाद कोमल के सिर पर जैसे खून सवार हो गया. कोमल ने प्रेमी को मारते हुए बाहर निकला और फिर उस पर चाकू से कई वार कर दिया. किसी तरह घायल ज्ञान सिह अपनी जान बचाकर पुलिस के पास पहुंचा और पूरी घटना बताई. इस बीच कोमल ने अपनी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी.

इसके बाद प्रेमिका के घर पुलिस पहुंची, लेकिन वह नहीं मिली. पुलिस ने लड़की की तलाश शुरू कर दी. बुधवार की दोपहर को प्रेमिका की लाश घर से कुछ दूरी पर एक खेत में पड़ी मिली. पुलिस के अनुसार उसके गले में चाक़ू के निशान हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर देख रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में तफ्तीश जारी है. और मृतका के भाई की तलाश की जा रही है.